मथुरालीक्स…मथुरा में बड़ा हादसा. दो मंजिला मकान गिरा, सात लोगों दबे, मासूम भाई बहन की मौत
मथुरा के कोसीकलां में देर शाम बड़ा हादसा हो गया. दो मंजिला मकान अचानक भरभराकर गिर गया. हादसे में एक ही परिवार के सात लोग मलबे में दब गए. जबकि दो मासूम भाई—बहन की मौत की सूचना है. हादसा इतना भीषण था कि आसपास के मकानों की दीवारें भी हिल गईं. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.रेस्क्यू जारी कर दिया गया है. दमकल और नगर पालिका भी मौके पर है.
हादसा देर शाम कोसीकलां के मुहल्ला निकासा चौराहे के पासा हुआ है. ये मकान पुरानी हवेली के नाम से मशहूर है. हादसे में परिवार के दो बच्चे आहिल और माहिरा को मृत घोषित कर दिया गया. अन्य घायलों का इलाज जारी है. हादसे के बाद एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर जर्जर भवन को पूरी तरह से गिरवाने का आदेश दिया है.