फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में सेक्स रैकेट की सूचना पर पुलिस की दो होटलों में रेड. एक दर्जन से अधिक प्रेमी युगलों को पकड़ा. कई देखते ही भाग निकले…
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद में पुलिस ने देह व्यापार की सूचना पर दो होटलों में रेड मारी. पुलिस को देखते ही दोनों होटलों में हड़कंप मच गया. पुलिस ने कमरों के अंदर से एक दर्जन से अधिक प्रेमी युगलों को पकड़ा है. कई तो भाग निकले. पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई में कई युवक—युवतियों को हिरासत में लिया गया है.अवैध रूप से संचालित हो रहे थे होटल
प्रशासन के अनुसार ये होटल अवैध रूप से संचालित थे. स्थानीय प्रशासन ऐसे अवैध होटलों पर नजर रख रहा है जो अनैतिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं. पुलिस पकड़े गए युवक—युवतियों से पूछताछ कर रही है.