मथुरालीक्स…दर्दनाक, बीबीए छात्रा की रोड एक्सीडेंट में मौत. स्कूटी से जा रही थी यूनिवर्सिटी.
मथुरा के जैत कट के पास शुक्रवार को बीबीए की छात्रा की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई. छात्रा जीएलए विवि से बीबीए कर रही थी और आज सुबह वह स्कूटी से यूनिवर्सिटी जा रही थी. जैत कट के पास अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई. अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
भाई ने दी सूचना
पुलिस के अनुसार मृतक छात्रा बलिया की रहने वाली थी. सुबह 10 बजे वह क्लास लेने स्कूटी से जा रही थी. 112 पर उसके भाई अंशुमान ने पुलिस को एक्सीडेंट की सूचना दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को गंभीर हालत में अस्पताल में पहुंचाया, यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. छात्रा की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.