आगरालीक्स…आगरा के विवि के आईईटी खंदारी में एआई-एमएल, फुटवियर इंजीनियरिंग सहित सात नए तकनीकी कोर्स होने जा रहे शुरू. आईईटी में मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव कल…30 से अधिक कंपनियां आएंगी
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के आईईटी खंदारी में 7 नए तकनीकी कोर्स शुरू होने जा रहे हैं. शुक्रवार को कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आईईटी में एआई, एम एल, फुटवियर इंजीनियरिंग सहित सात नवीन तकनीकी पाठ्यक्रम प्रारंभ किए जा रहे हैं. इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी के उभरते क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ कौशल विकास, शोध, नवाचार एवं रोजगारपरक दक्षताओं से जोड़ना है.
प्रारंभ किए जा रहे पाठ्यक्रम—
बी.ई. स्तर पर
- बी.ई. इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग (AI & ML)
- बी.ई. इन फुटवियर
एम.ई. स्तर पर
- एम.ई. इन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CS&E)
- एम.ई. इन मैकेनिकल इंजीनियरिंग
- एम.ई. इन सिविल इंजीनियरिंग
- एम.ई. इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
- एम.ई. इन इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)
शुल्क एवं पाठ्यक्रम अवधि
बी.ई. (AI & ML): 4 वर्ष, 8 सेमेस्टर
बी.ई. (फुटवियर): 4 वर्ष, 8 सेमेस्टर
एम.ई. (सभी शाखाएं): 2 वर्ष, 4 सेमेस्टर
वार्षिक शैक्षणिक शुल्क: ₹70,000
कुलपति ने बताया कि इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, एडवांस्ड इंजीनियरिंग, फुटवियर डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न क्षेत्रों में आधुनिक ज्ञान एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा. पाठ्यक्रमों में उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्षता, प्रयोगात्मक अधिगम, समस्या समाधान क्षमता, शोध-अभिरुचि एवं नवाचार पर विशेष बल दिया जाएगा.
आईईटी में 22 अगस्त को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव-2026
आईईटी, खंदारी परिसर में 22 अगस्त 2026 को मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव-2026 का आयोजन किया जाएगा. कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि मेगा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का उद्देश्य विश्वविद्यालय एवं आईईटी के विद्यार्थियों के साथ-साथ सत्र 2025 एवं 2026 में उत्तीर्ण युवाओं को प्रतिष्ठित आईटी एवं कोर इंजीनियरिंग कंपनियों में सीधे रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है. प्लेसमेंट ड्राइव में आईटी के साथ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कोर इंजीनियरिंग शाखाओं के विद्यार्थियों के लिए भी रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे.
ये प्रमुख कंपनियां होंगी शामिल
ओसवार टेक, जयपुर
डॉट स्टार्क टेक्नोलॉजीज प्रा. लि.
डॉट स्क्वायरस टेक्नोलॉजी
ग्राइंज़ाप आईटी सॉल्यूशंस प्रा. लि.
फिनसंग इंडिया डिजिटल सॉल्यूशंस
वेल नोन कम्प्यूटर्स, कानपुर
नागरो
सिलेबल टेक्नोलॉजी, जयपुर
मेटक्यूब सॉफ्टवेयर
डाटा इन्फोसिस
कोर इंजीनियरिंग क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां—
किआ मोटर्स
व्हर्लपूल
मिरेकल ग्रुप
एमआरएफ
यूनिवर्सल फाउंड्री
जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड
आदिशक्ति ग्रुप
श्री बालाजी इंडस्ट्रीज
प्रेसिशन ऑटो कास्टिंग्स प्रा. लि.
एपेक्स इंडस्ट्रीज
जेबीएम ऑटो
इन विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर
प्लेसमेंट ड्राइव में—
सत्र 2025 एवं 2026 में उत्तीर्ण विद्यार्थी
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अंतिम वर्ष के विद्यार्थी
संबंधित कंपनी के निर्धारित Eligibility Criteria के अनुसार प्रतिभाग कर सकेंगे. मुख्य रूप से बी.ई. (सीएसई एवं संबंधित आईटी ब्रांचेज), मैकेनिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग, एमसीए, बीसीए एवं पीजीडीसीए के विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे.
उद्योग-अकादमिक समन्वय को मिलेगा बढ़ावा
आईईटी के निदेशक प्रो. मनु प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहयोग से मेगा प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं और संस्थागत समन्वय को प्रभावी रूप से सुनिश्चित किया गया है. वहीं प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस देवेंद्र सक्सेना ने कंपनियों से संपर्क स्थापित करने, Industry-Academia Coordination को मजबूत करने तथा विद्यार्थियों के लिए रोजगार के अवसर विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.