मथुरालीक्स…भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी. एक महीने के भीतर उड़ा देने का आया आडियो मैसेज..
मथुरा के वृंदावन में सनातन धर्म के प्रचार प्रसार में सक्रिय और सनातन बोर्ड की मांग को लेकर सुर्खियों में रहने वाले भागवताचार्य देवकीनंदन ठाकुर को जान से मारने की धमकी मिली है. गुरुवार को इनके ठा. श्रीप्रियाकांतजू मंदिर कार्यालय के फोन पर एक व्यक्ति ने आडियो मैसेज भेजा जिसमें उन्हें एक महीने के भीतर उड़ा देने की धमकी दी गई है.धमकी देने वाले ने आडियो में कहा कि अगर ज्यादा होशियारी दिखाई गई तो अंजाम बुरा होगा और यह संदेश देवकीनंदन महाराज तक पहुंचा दिया जाए. इस धमकी के बाद मंदिर परिसर में सनसनी फैल गई और अनुयायियों में भय है. मामले की शिकायत थाना जैंत प्रभारी और एसएसपी मथुरा को दी गई है.