मथुरालीक्स…मथुरा में केस में से नाम निकलवाने के लिए सिपाही ने मांगे 50 हजार की रिश्वत. एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों किया अरेस्ट
मथुरा में एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए सिपाही को रंगेहाथ अरेस्ट किया है. सिपाही ने केस में से नाम निकालने के एवज मे 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. टीम आरोपी सिपाही को पकड़कर फरह थाने ले गई. कार्रवाई की जा रही है.मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मथुरा के थाना गोविंद नगर में तैनात सिपाही शुभम चौहान ने केस में से नाम हटाने के लिए 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. पीड़ित ने इसकी जानकारी एंटी करप्शन टीम को दी. गुरुवार को एंटी करप्शन टीम पीड़ित को अपने साथ लेकर गोविंद नगर थाने पहुंची. यहां टीम ने पीड़ित को लिफाफे में 50 हजार रुपये दिए. इसके बाद पीड़ित ने सिपाही को फोन किया और रुपये लेने के लिए बुलाया. आरोपी सिपाही पीड़ित को लेकर थाने के पीछे पहुंचा. यहां जैसे ही उसने रुपयों का लिफाफा लिया एंटी करप्शन टीम ने उसे घेर लिया. सिपाही ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया. आरोपी के खिलाफ कार्रवाई जारी है.