मथुरालीक्स…मथुरा में दो साल की पल्लवी का शव पानी से भरे नीले ड्रम में मिला. लेकिन मौत पर खड़े हुए ऐसे सवाल कि कब्र से निकाला गया मासूम का शव. अब पुलिस कर रही जांच
बरसाना के चिकसोली गांव में शनिवार को दो साल की मासूम बच्ची पल्लवी की मौत पर सवाल खड़े हुए हैं. परिजनों का कहना है कि घर में पानी से भरे नीले ड्रम के पास चारपाई थी. आशंका जताई कि चारपाई पर चढ़कर बच्ची ड्रम तक पहुंच गई और पानी में डूबने से मौत हो गई. लेकिन बच्ची की मौत पर सवाल एक ग्रामीण ने उठाया जिसने पुलिस को 112 नंबर पर सूचना दी. चर्चा है कि बच्ची की मां बबीता ने उसे पानी से भरे नीले ड्रम में डाला गया है. पुलिस गांव पहुंची लेकिन तब तक मासूम को दफनाया जा चुका था.
डीएम के आदेश पर मजिस्ट्रेट की निगरानी में मासूम पल्लवी का शव कब्र से निकाला गया है. पुलिस ने अब शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पल्ल्लवी की मौत का असली कारण क्या है इसकी जांच के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.