मथुरालीक्स ….आगरा से नोएडा की तरफ जा रही दो बसें यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे में टकरा गई, हादसे में 40 यात्री घायल हुए हैं, घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह चार बजे धौलपुर से नोएडा और इटावा से नोएडा के लिए दो बस जा रहीं थी। खंदौली टोल प्लाजा के बाद दोनों बस आगे पीछे चल रहीं थी। मथुरा में राया कट के पास आगे चल रही बस ने ब्रेक लगाए, इसके पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही बस में जा घुसी। हादसे के बाद चीख पुकार मचने लगी।
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती
चीख पुकार होने पर पुलिस और एक्सप्रेस पर तैनात कर्मचारियों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा।