मथुरालीक्स…वृंदावन में बाजार से सीओ की वर्दी खरीदकर युवक कर रहा था वसूली. घूम—घूम कर लोगों को धमका रहा था. सीबीआई का फर्जी आईडीकार्ड भी मिला
मथुरा क वृंदावन में पुलिस ने फर्जी सीओ को अरेस्ट किया है. आरोपी पश्चिम बंगाल के हुगली का रहने वाला है और कई दिनों से यहां रह रहा था. इसने बाजार से सीओ की वर्दी खरीदी और फिर वर्दी पहनकर लोगों पर रौब झाड़ रहा था, उनको धमका रहा था और उनसे अवैध वसूली कर रहा था. पुलिस ने सूचना पर इसे अरेस्ट किया है. इसके पास से सीबीआई का फर्जी पहचान पत्र भी मिला है.आरोपी का नाम सिद्धार्थ चक्रवर्ती निवासी चंदन नगर हुगली पश्चिम बंगाल है. पुलिस के अनुसार आरोपी वृंदावन में घूम—घूम कर लोगों को धमका रहा था. कुछ स्थानों पर वसूली भी कर रहा था. संदेह होने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. रंगजी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीओ की वर्दी में घूम रहे आरोपी से पूछताछ की. इस पर वह घबरा गया और बातों में उलझता नजर आया. पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची जहां सख्ती से पूछताछ में उसने सच्चाई कबूल की. पुलिस को बताया कि वह 5 जुलाई को मथुरा आया और 16 जुलाई से वृंदावन में गेस्ट हाउस में ठहरा हुआ था. पुलिस नेउसे गिरफ्तार कर लिया है.