मथुरालीक्स वीडियो देखें, प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दीक्षा ले रहे अनुयायी के फ्लैट से 2.90 करोड़ की चोरी, चोरी दुबाई भागने की तैयारी में थे, चार अरेस्ट।
गुजरात के गांधी नगर के रहने वाले राकेश प्रजापति का बेटा मानव प्रजापति वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज के आश्रम में रहकर दीक्षा ले रहे हैं। बेटे के दीक्षा लेने पर राकेश प्रजापति ने गुजरात में अपनी प्रोपर्टी बेच दी थी और मथुरा के वृंदावन के सुनरक्ष क्षेत्र में किराए पर फ्लैट लेकर रह रहे थे, उनके फ्लैट के बगल में ही कुशीनगर के रहने वाले आलोक रह रहे थे। राकेश प्रजापति ने प्रोपर्टी बेचने के बाद 2.90 लाख रुपये फ्लैट में ही रखे हुए थे।
फ्लैट का ताला तोड़कर 2.90 करोड़ की चोरी
आलोक ने राकेश प्रजापति को मांट में जमीन दिखाने के लिए कहा जिससे वे अपनी कुटिया बना सकें। राकेश प्रजापति पड़ोसी आलोक के साथ जमीन देखने चले गए, इसी दौरान चोरों ने उनके फ्लैट का ताला तोड़कर बेड और अलमारी में रखे 2.90 करोड़ रुपये चोरी कर लिए।
पुलिस ने पड़ोसी सहित चार को किया अरेस्ट
पुलिस ने जांच के लिए टीमें गठित कीं, सीसीटीवी की जांच की गई। पुलिस को पड़ोसी कुशीनगर निवासी आलोक कुमार की गतिविधि संदिग्ध लगी। पुलिस ने मंगलवार को आलोक कुमार के साथ ही उसके साथी फरीदाबाद निवासी रजत, गुजरात निवासी प्रेम सागर हौर हीरेन को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने 60 लाख कैश के साथ ही दो करोड़ रुपये से खरीदी गई लग्जरी कार, सोने चांदी की ज्वैलरी, मोबाइल जब्त किए हैं। पूछताछ में सामने आया है कि चारों दुबई भागने की तैयारी में थे।