आगरालीक्स आगरा में चांदी कारोबारी से 40 लाख की लूट का 60 से अधिक सीसीटीवी खंगालने पर हुआ खुलासा, कारोबारी ने लूट की झूठी कहानी बनाई, बैग से खुल गया खेल। ( Agra News Live: Agra Police reveal Rs 40 Lakh fake loot information given by Businessman)
सादाबाद के रहने वाले चांदी कारोबारी रामवीर ने मंगलवार दोपहर को खंदौली के बगल घूंसा में बाइक सवार चार बदमाशों द्वारा बैग में रखे 40 लाख रुपये लूटने की सूचना दी। कारोबाी ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने लात मारकर बाइक गिरा दी और 21 लाख रुपये जो उसने बैंक से लोन में लिए थे और 19 लाख रुपये अन्य सराफा कारोबारियों के थे वे लूट लिए वह 40 लाख रुपये लेकर आगरा के किनारी बाजार से चांदी खरीदने के लिए जा रहा था।
सीसीटीवी खंगाले पर कारोबारी पर गहराया शक,
पुलिस ने कारोबारी रामवीर से पूछताछ की, उसने बताया कि वह दो बैग लेकर आया था, एक बैग में रुपये थे। बाइक सवार उसके बगल में आए और लात मारकर बाइक गिरा दी। पुलिस ने सीसीटीवी चेक किए तो रामवीर की बाइक के पीछे कोई और बाइक दिखाई नहीं दी। रामवीर ने दो बैग बताए थे लेकिन सीसीटीवी में एक ही बैग दिखाई दिया। इससे पुलिस का शक गहराता चला गया। रामवीर से पूछताछ की तो उसने झूठी लूट की सूचना देनी की बात कही।
कर्जा होने पर फर्जी लूट की कहानी
पुलिस पूछताछ में रामवीर ने बताया कि उस पर सादाबाद के कारोबारियों का कर्जा था, कर्जा बढ़ता जा रहा था। कर्जा चुकाने के लिए लोन भी लिया लेकिन कर्जा बहुत ज्यादा था। कारोबारी उससे तगादा करने लगे थे इसलिए उसने लूट की झूठी कहानी बनाई जिससे वह कारोबारियों से कह सके कि लूट हो गई है वह पैसे का इंतजाम कर रहा था।