Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Mathura News: Mathura police conduct early morning raid, arrest 34 cyber fraudsters…#mathuranews
बिगलीक्स

Mathura News: Mathura police conduct early morning raid, arrest 34 cyber fraudsters…#mathuranews

256

मथुरालीक्स…मथुरा में 34 साइबर ठग अरेस्ट. सुबह—सुबह 300 के करीब पुलिसकर्मियों ने इनके गांवों में दी दबिश..पुलिस को देखते ही भागने लगे

मथुरा पुलिस ने एक बार फिर साइबर ठगों पर बड़ी कार्रवाई की है. शेरगढ़ के गांवों में सुबह—सुबह करीब 300 पुलिसकर्मियों ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही गांवों में अफरातफरी मच गई और साइबर ठग भागने लगे. पुलिस ने यहां से 34 से अधिक साइबर ठगों को अरेस्ट किया है. कई ठग भागने में कामयाब भी हो गए हैं. पुलिस की कार्रवाई अभी भी जारी है. इससे पहले दिसंबर में बड़ी कार्रवाई की गई थी.

मथुरा पुलिस को लगातार साइबर अपराधियों के सम्बन्ध में जानकारी मिल रही थी जिसको रोकने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा के निर्देशन में आज थाना शेरगढ़ में पुलिस के द्वारा एक बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें दो गांव विशंबरा व जंघावली जो नोटोरियस/ संदिग्ध हैं, में पुलिस टीमों के द्वारा दो अलग-अलग रेड्स की गई हैं. इसमें कुल 06 राजपत्रित अधिकारी और 13 थाना प्रभारियों व कुल 240 आरक्षी/मुख्य आरक्षियों के द्वारा कार्यवाही की गई.

घरों में घुसकर मारी रेड
प्रतिबिंब पोर्टल के द्वारा जो हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए और साइबर पुलिस टीम ने लगातार कार्य कर सक्रिय लोगो की पहचान की उनके घरों पर रेड की गई । उपरोक्त के क्रम में गांव जंघावली से 11 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया व मौके से 17 संदिग्ध अपराधी भागने में कामयाब रहे. ग्राम विशंबरा से कुल 23 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया व 28 साइबर अपराधी भागने में कामयाब रहे हैं. इस तरह से रेड के दौरान कुल 34 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. साइबर फ्रॉड में और जो 45 अपराधी हैं, वो भागने में कामयाब रहे हैं.

फर्जी सिम कार्ड, मोबाइल आदि बरामद
पुलिस ने बताया कि यह लोग सिंडिकेट बनाकर के लगातार साइबर अपराध का कार्य करते आ रहे है. इनमें से 08 अपराधी जो पहले भी जेल जा चुके हैं. साइबर अपराधियों के पास से फर्जी आधार कार्ड भी बरामद हुए है. साइबर अपराधियों से मोबाइल फोन बरामद हुए हैं जिन पर हमारी साइबर टेक्निकल टीम कार्य कर रही है. अभी तक मोबाइल फोन की जांच से पाया गया है कि दो आईएमईआई प्रयोग हुई हैं, जो लोग पकड़े गए हैं, उनके द्वारा 18 फ्रॉड किए गए हैं. विभिन्न प्रांतों से भी संपर्क किया जा रहा है. पकड़े गये साइबर अपराधियो के विरुद्ध जो भी मुकद्दमें पंजीकृत होंगे, उनके बारे में जानकारी की जा रही है. ये सभी साइबर अपराधी संगठित अपराध कर रहे थे. संगठित अपराध के आधार पर आज गंभीर धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है. यह कार्यवाही अभी जारी रहेगी जो भी साइबर अपराधी अभी भाग गये है और बच गये है उनको भी गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

बिगलीक्स

Agra Weather Update: Heavy rain start in Agra

आगरालीक्स आगरा में गर्मी और उमस के बीच तेज बारिश शुरू, जानें...

बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Mathura Janmashtami Update: 600 Pass for Mangla Aarti on 4-5 September Mid Night from 1.55 AM, Full Process

मथुरालीक्स वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में जन्माष्टमी पर साल में एक...

बिगलीक्स

Agra News Live: 7 More days for E KYC of 1.47 Lakh LPG Gas Customers in Agra

आगरालीक्स आगरा में एलपीजी गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को ई केवाईसी कराने के...

error: Content is protected !!