मथुरालीक्स ….यमुना एक्सप्रेस वे पर रात में आगरा से दिल्ली लौट रही युवती की कार के शीशे में पत्थर मारकर लूट की कोशिश, 24 घंटे में दूसरी वारदाता, युवती घायल। सतर्क रहें.

यमुना एक्सप्रेस वे पर लुटेरों का गैंग सक्रिय है, यमुना एक्सप्रेस वे पर रात में दौड़ रही कारों को मथुरा में लुटेरों का गैंग निशाना बना रहा है। मंगलवार रात को आगरा से दिल्ली निवासी सिमी पारसी कार से अपने घर दिल्ली लौट रही थी। कार ड्राइवर ऋषि चला रहा था। यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा में अचानक से उनकी कार के शीशे में पत्थर लगा, पत्थर शीशे को तोड़ते हुए सिमी के लगा। ड्राइवर ने खतरे को भांपते हुए कार नहीं रोकी। एक्सप्रेस वे पर माइल स्टोन 89 सुरीर क्षेत्र से आगे निकल कर पुलिस कर्मियों को सूचना दी। पुलिस कर्मियों ने छानबीन शुरू कर दी लेकिन बदमाश नहीं मिले।
सोमवार रात को इंजीनियर पति पत्नी से की लूट
इससे पहले सोमवार रात को भी यमुना एक्सप्रेस वे पर लुटेरों के गैंग ने वारदात को अंजाम दिया। लोक निर्माण विभाग में इंजीनियर शैलेंद्र कुमार निवासी कालकाजी एफ 16 में दिल्ली पत्नी मुन्नी और मोहित के साथ कार से आगरा से दिल्ली के लिए लौट रहे थे। माइल स्टोन 89 पर मथुरा के सुरीर क्षेत्र में कार के शीशे पर पत्थर लगा, इससे कार अनियंत्रित हो गई। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने कार को रोका, पीछे से चार युवक आए। उन्होंने कनपटी पर तमंचा लगा दिया और दो हजार रुपये कैश के साथ ही पत्नी की ज्वैलरी लूट कर चले गए। उन्होंने जेवर टोल पर पहुंचने के बाद पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।