आगरालीक्स …आगरा में हाईवे पर पालतू डॉगी एक्टिवा से कूदा, ट्रक के नीचे आने से मौत। आंखों के सामने डॉगी की मौत पर बिलख बिलख कर रोने लगा युवक, हाईवे पर ही बैठ गया।

आगरा के यमुना पार में घाट के रहने वाले गोलू के घर पर पालतू डॉगी है, काले रंग के पालतू डॉगी को गोली मंगलवार रात को एक्टिवा से लेकर जा रहा था। गोयल हॉस्पिटल, ट्रांस यमुना कॉलोनी के सामने एक्टिवा से अचानक पालतू डॉगी ने छलांग लगा दी, पीछे से ट्रक आ रहा था। पालतू डॉगी ट्रक के नीचे आ गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
डॉगी को गोद में लेकर बैठा रहा गोलू
आंखों के सामने डॉगी की मौत से गोलू बिलख बिलख कर रोने लगा, उसने डॉगी को अपनी गोद में उठा लिया और हाईवे पर बैठ गया। स्थानीय लोग उसे किनारे पर लगाए और उसका ढांढस बंधाया, गोलू बिखल बिलख कर रोता रहा, उसके समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। काफी देर बाद वह डॉगी के शव को लेकर चला गया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है।