मथुरालीक्स…मथुरा में जमीन के लिए छोटे भाई को मार दी गोली. सड़क पर मिली लाश…
मथुरा के थाना नौहझील में जमीन के लिए बड़े भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी. आधी रात को इस वारदात को अंजाम दिया गया. छोटे भाई की लाश सड़क पर पड़ी मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी की तलाश कर रही है.गांव शल्ल में चंद्रपाल सिंह रहते हैं. इनके दो बेटे हैं. बड़ा बेट संजीव और छोटा बेटा अजीत था. इन दोनों भाइयों के बीच पिता की 12 बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. संजीव शादीशुदा था जबकि अजीत अविवाहित था. मंगलवावर रात को 12 बजे झगड़े के दौरान संजीव ने छोटे भाई अजीत की गोली मारकर हत्या कर दी. गांव के रास्ते पर उसका शव पड़ा हुआ लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वारदात के बाद आरोपी भाई फरार है. पुलिस उसकी तलाश में है.