मथुरालीक्स…यम द्वितीया पर भाई—बहन ने लगाई यमुना में आस्था की डुबकी. विश्राम घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब
यम द्वितीया पर यमुना में स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा. भाई दूज पर बहनों ने यम की फांस काटने के लिए यमुना में एक साथ आस्था की डुबकी लगाई. मथुरा के विश्राम घाट पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया. स्नान के बाद भगवान के दर्शन किए.
बता दें कि मथुरा के विश्राम घाट पर यम द्वितीया के स्नान का खासा महत्व है. इस घाट पर भाई दूज वाले दिन बहनें अपने भाई के साथ स्नान करके उनकी दीर्घयु की प्रार्थना करती हैं. भारत में केवल यहां ही एकमात्र भाई—बहन का मंदिर है. स्नान के बाद भाई बहन ने इस मंदिर में पूजा अर्चना की.