मथुरालीक्स…बेटी की बेरहमी से हत्या करने वाला माता—पिता को आजीवन कारावास की सजा. 21 साल की बेटी को मारी थी गोली, शव को लाल रंग के ट्रॉली बैग में रखकर यमुना एक्सप्रेस वे पर फेंका था…
मथुरा के चर्चित आयुषि हत्याकांड में बेरहमी से हत्या करने वाला माता पिता को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. चार साल पहले हुए इस हत्याकांड में कोर्ट ने आजीवन कारावास और पिता पर सात व मां पर छह हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है.
यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रॉली में मिला था शव
18 नवंबर 2022 को राया के यमुना एक्सप्रेस वे के लिंक रोड पर पुलिस को एक लाल रंग की ट्रॉली बैग में शव मिला था. बैग में यह शव 21 साल की युवती का था जिसके बाईं छाती पर गोली मारी गई थी. सिर और हाथ पैरों पर भी चोट के निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पहचान के प्रयास शुरू किए. 21 नवंबर को मृतका की पहचान दिल्ली के बदरपुर मोड बंद एक्सटेंशन में रहने वाली 21 साल की आयुषी यादव के रूप में हुई. पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए आयुषी के पिता नितेश यादव और मां को अरेसट किया था.
गोली मारकर की हत्या
21 साल की आयुषि की हत्या उसके पिता नितेश ने गोली मारकर की थी. हत्या के बाद पत्नी ब्रजबाला की मदद से शव को छुपाने के लिए यमुना एक्सप्रेस वे के लिंक मार्ग पर फेंक दिया. पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर न्यायालय में पेश किया. यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया. कुछ समय बाद दोनों को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई. मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश ईसी एक्स कोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान आरोपियों के अधिवक्ता ने उन्हें निर्दोष साबित करने का काफी प्रयास किया लेकिन एडीजीसी की दलील, 11 गवाह और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने माता पिता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई.