Monday , 19 October 2026
Home आगरा Agra News: Agra’s senior citizens spread the colors of joy through song and dance at ‘Rang-e-Zindagi’…#agranews
आगरा

Agra News: Agra’s senior citizens spread the colors of joy through song and dance at ‘Rang-e-Zindagi’…#agranews

267

आगरालीक्स…उम्र नहीं, उमंग है जिनकी जिंदगी की पहचान, ‘रंग-ए-जिंदगी’ में आगरा के वरिष्ठजनों ने गीत-नृत्य से बिखेरे खुशियों के रंग.

अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ नागरिक दिवस की पूर्व संध्या पर आई सर्व खुशियों के पल संस्था द्वारा खंदारी बाईपास रोड स्थित होटल लेमन ट्री में ‘रंग-ए-जिंदगी—द ब्यूटीफुल जर्नी ऑफ लाइफ’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों से लेकर वरिष्ठजनों तक ने अपनी प्रतिभा के रंग बिखेरते हुए गीत, संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से माहौल को खुशनुमा बना दिया। प्रीति डांस एकेडमी ने भी अपनी बेहतरीन प्रस्तुति दी, कार्यक्रम का संदेश रहा कि उम्र जीवन की रफ्तार को थामने का नाम नहीं, बल्कि अनुभवों के साथ हर पल को नए उत्साह से जीने का नाम है।

कार्यक्रम की थीम ‘द ब्यूटीफुल जर्नी ऑफ लाइफ’ के अनुरूप बचपन, किशोरावस्था, मध्य आयु और वृद्धावस्था के विभिन्न पड़ावों को प्रस्तुतियों के माध्यम से जीवंत किया गया। वरिष्ठजनों ने कभी बचपन की मासूमियत को याद किया तो कभी युवावस्था की उमंगों को गीत और नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा। भावपूर्ण गीतों, आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों और मनोरंजक गतिविधियों ने सभी को अपनी जीवन यात्रा के सुनहरे पलों में वापस पहुंचा दिया। कार्यक्रम में फन एंड लाफ्टर, मीनिंगफुल कन्वर्सेशन, टुगेदरनेस एंड सेलिब्रेशन का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रतिभागियों ने एक-दूसरे के साथ अपने अनुभव साझा किए और बताया कि जीवन के हर पड़ाव में खुश रहने के लिए सकारात्मक सोच और अपनों का साथ सबसे बड़ी ताकत है। गीतों की मधुर धुनों पर थिरकते वरिष्ठजन देखकर पूरा वातावरण तालियों और मुस्कुराहटों से गूंज उठा।

संयोजक अनुराग जैन ने बताया कि संस्था से सभी उम्र के लोग जुड़े हुए है, संस्था विशेष रूप के सीनियर्स 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के लिए कार्य करती हैं। संस्था का उद्देश्य केवल कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि वरिष्ठजनों को एक-दूसरे से जोड़कर ऐसा आत्मीय परिवार तैयार करना है, जहां सुख-दुख में सभी एक-दूसरे का हाथ थामकर साथ खड़े रहें। समय-समय पर संस्था द्वारा सदस्यों को पिकनिक एवं अन्य गतिविधियों पर ले जाया जाता है। किसी सदस्य के बीमार होने अथवा परेशानी में होने पर एक फोन कॉल पर संस्था के सदस्य उसके साथ पहुंचते हैं।
उन्होंने कहा कि वरिष्ठ होना जीवन का विराम नहीं, बल्कि अनुभवों से समृद्ध एक नया अध्याय है। जीवन के बीते वर्षों को याद करते हुए वर्तमान को उत्साह से जीना और आने वाली पीढ़ी को सकारात्मक सोच की प्रेरणा देना ही इस आयोजन का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि खुश रहने के लिए किसी उम्र की आवश्यकता नहीं होती, जरूरत होती है तो बस अपने भीतर के उत्साह को जीवित रखने की।

अनुराग जैन ने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के विभिन्न संगठन या ग्रुप को भी संस्था से जोड़ने की पहल की जा रही है। कार्यक्रम की थीम ‘सेलिब्रेटिंग द पास्ट, एनरिचिंग द प्रेजेंट, इंस्पायरिंग द फ्यूचर” को प्रस्तुतियों के माध्यम से सार्थक किया गया। कार्यक्रम ने यह प्रेरक संदेश दिया कि बीता कल हमारी पूंजी है, आज हमारा अवसर है और आने वाला कल हमारी प्रेरणा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Dussehra 2026: Find out the auspicious timing for Shastra Pujan and Ravan Dahan…#agranews

आगरालीक्स…दशहरा मंगलवार 20 अक्टूबर को. शस्त्र पूजन और रावण दहन का शुभ...

आगरा

Obituaries of Agra on 19th October 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: State Commission for Women Chairperson Dr. Babita Chauhan visited ELF Gardenia, which is decorated with bonsai plants

आगरालीक्स…आगरा में 500 से अधिक बोन्साई पौधों से सजा ईएलएफ गार्डेनिया. राज्य...

आगरा

Agra News: The Dussehra festival at St. John’s in Agra will be a grand affair….agramews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट जॉन्स पर भव्य होगा दहशरा महोत्सव. पहली बार निकलेगी...

error: Content is protected !!