वृन्दावनलीक्स ….पालतू डॉगी को कार में बंद कर दंपती ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने चले गए। कई घंटे तड़पने के बाद मौत, लोगों ने बाहर निकाला लेकिन जान नहीं बच सकी। वीडियो हो रहा वायरल। ( Mathura News: Pet Labrador dies in Car after family went to Thakur Bankebihari Temple, #Mathura )
वृन्दावन की पार्किंग में कार में तड़त रहे कुत्ते को लोगों के बाहर निकालने का सात मिनट का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है, गाजियाबाद से एक दंपती ठाकुर बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के लिए आए थे। उन्होंने जिला चिकित्सालय के सामने पार्किंग में अपनी कार खड़ी की और अपने पालतू लेब्राडोर डॉगी को कार में अंदर बंद कर दिया इसके बाद दर्शन करने चले गए।
काफी देर तक कार में बंद रहा डॉगी
पालतू डॉगी करीब तीन घंटे तक कार में बंद रहा, इसी दौरान किसी की नजर कार में बंद डॉगी पर पड़ी। पार्किंग के कर्मचारी आ गए और कार को खोलने की कोशिश की लेकिन कार नहीं खुली। पार्किंग के कर्मचारियों ने कार का शीशा तोड़ने की कोशिश की इसके बाद लॉक खोलने बाले को बुलाया गया।
सात मिनट का वीडियो, सीट के बगल में तड़पता दिख रहा डॉगी
वायरल हो रहे सात मिनट के वीडियो में कार ड्राइवर और उसके बगल की सीट के बीच में पड़ा हुआ है, जीभ बाहर निकल रही है, लोग उसे बचाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ मिनट बाद ही कर्मचारी लॉक खोलने वाले को लेकर आए, कार का लॉक खोलकर डॉगी को बाहर निकाला उसे पानी भी पिलाया इसके बाद पशु चिकित्सालय लेकर गए लेकिन तब तक डॉगी की मौत हो गई। करीब तीन घंटे बाद दंपती वापस लौटे, डॉगी की मौत की जानकारी होने पर बिलखने लगे।