Pitru Paksha 2024: Know the mythological importance and proper rituals
Mathura News : Radha Rani darshan in Gold Palki on 11th September 2024 #Mathura
मथुरालीक्स…Barsana News :. ब्रज की महारानी राधा रानी के जन्मोत्सव के लिए भीड़ उमड़ने लगी है। कल राधा राधा रानी सोने से बनी पालकी में विराजमान कर मंदिर के पुजारी महल से नीचे बनी सफेद छतरी में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। ( Mathura News : Radha Rani darshan in Gold Palki on 11th September 2024)
11 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त में राधा रानी का विशेष महाभिषेक किया जायेगा। शाम को राधा रानी को सोने से बनी पालकी में विराजमान कर मंदिर के पुजारी महल से नीचे बनी सफेद छतरी में विराजमान होकर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। इस दौरान राधा रानी पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी। वहीं राधा अष्टमी पर श्रद्धालु रोप- वे से दर्शन को मंदिर पहुंचेंगे।
रात दो बजे से शुरू हो जाएगी मंगल बधाई
11 सितंबर की रात्रि दो बजे मंदिर परिसर में मंगल बधाई गायन शुरू हो जाएगा। यहाँ ब्रह्म मुहूर्त में पहले मूल शांति की पूजा होगी। उसके बाद 27 कुओं का जल, ब्रज के 27 स्थानों की रज, 27 तरह के वृक्षों के पत्ते और 108 तरह की जड़ी बूटियों के मिश्रित जल से महाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद 11 कुंतल पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद और शक्कर) से महाभिषेक होगा। यह महाभिषेक 11 घड़ों से किया जाएगा जिसमें से एक में 27 छेद होंगे। बुधवार सुबह 4:30 बजे मंगला आरती, 5 बजे जन्मोत्सव दर्शन, सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक महाभिषेक होगा। सुबह 7 से 9 बजे तक गौड़ीय समाज द्वारा श्रृंगार दर्शन, दोपहर 12 बजे प्रसाद वितरण, रात 9 बजे शयन आरती, 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे से वृष भानु बधाई होगी। श्रृंगार दर्शन के दौरान गुजरात के जिला सूरत से परिधान बनाने के लिए हल्के पीले रंग का कपड़ा लाया गया है। इसमें जरी, गोटा, मोती, सितारे आदि लगाए गए हैं। आभूषण भी सूरत से लाए गए हैं।