मथुरालीक्स…Mathura Video News : हाईवे पर कैंटर के कार में टक्कर मारने से दो युवकों की मौत, आक्रोशित लोगों ने केडी मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों को पीटा, इमरजेंसी सेवा की ठप। वीडियो देखें ( Mathura News: Ruckus in KD Medical college after two youth died in car accident#Mathura )
मथुरा के छाता के अकबरपुर गांव निवासी 24 साल के गिरधर सिंह, साथी 21 साल के देवेंद्र सिंह और रामकिशन के साथ कार से गुरुवार रात 10 बजे शादी में शामिल होने के लिए मथुरा जा रहे थे। हाईवे स्थित केएफसी फूड प्लाजा के पास छाता की तरफ से आ रहे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी, कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में फंसे तीनों युवकों को बाहर निकालने के बाद पुलिस केडी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंची।
हादसे में दोनों युवकों की मौत
हादसे में घायल युवकों को केडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान गिरधर और देवेंद्र की मौत हो गई जबकि रामकिशन की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण केडी मेडिकल कालेज पहुंच गए। डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस दौरान मारपीट होने लगी, आरोप है कि ग्रामीणों ने जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट की, मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मी भी उसी गांव के थे जिस गांव के युवकों की मौत हुई है इसलिए वे भी जूनियर डॉक्टरों को बचाने के लिए नहीं आए।
इमरजेंसी सेवा की ठप, दर्ज किया गया मुकदमा
आक्रोशित जूनियर डॉक्टरों ने रात में इमरजेंसी सेवा ठप कर दी, इसका वीडियो भी जारी किया। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों के साथ मारपीट करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया। मारपीट में डॉ. धनंजय सिंह, डॉ. क्रष्णकांत और आशीष के चोट आई हैं।