Tuesday , 13 January 2026
Home देश दुनिया Liquor ban in 17 cities of Madhya Pradesh including Ujjain, Orchha, Datia
देश दुनिया

Liquor ban in 17 cities of Madhya Pradesh including Ujjain, Orchha, Datia

आगरालीक्स…उज्जैन, ओरछा, दतिया सहित मध्य प्रदेश के 17 शहरों में शराबबंदी. एक अप्रैल से इन शहरों में नहीं बिकेगी शराब

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है. मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी के आबकारी विभाग के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. एक अप्रैल से उज्जैन, दतिया, ओरछा सहित 17 शहरों में संचालित सभी शराब दुकानें बंद हो जाएंगी. सीएम मोहन यादव ने बताया कि जो दुकानें बंद की जाएंगी, उन दुकानों को कहीं और शिफ्ट नहीं किया जाएगा. ये पूर्णत बंद होंगी. शहर के अलावा नर्मदा नदी के दोनों किनारों के पांच—पांच किमी के दायरे तक शरबा दुकान नहीं रहेंगी.

उज्जैन में पूर्णत: शराबबंदी
महाकाल ज्योतिर्लिंग होने के कारण उज्जैन को शराब से मुक्त किया जा रहा है. उज्जैन नगर निगम का दायरा पूरी तरह से शराब से मुक्त रहेगा. इसके अलावा अलग—अलग नगर पालिकाएं, नगर पंचायतें भी पूरी तरह से शराब मुक्त की गई हैं. दतिया में पीतांबरा पीठ होने की वजह से यहां शराबबंदी की गई है. अमरकंटक नर्मदा का उद्गम स्थल है. इस वजह सेय हां शराब प्रतिबंधित रहेगी. मंदसौर में पशुपतिनाथ का मंदिर है. यहां के लोग लंबे समय से शराब बंदी की मांग भी कर रहे थे. मैहर में माता शारदा विराजित हैं. इसके अलावा पन्ना में भी शराब पर रोक लगाई गई है. उन्होंने कहा कि समय के साथ मध्य प्रदेश में पूरी तरह से शराबबंदी होगी, पर इसमें वक्त लगेगा.

Related Articles

देश दुनिया

Agra News: A major international drug network has been busted in Bhiwadi. Three arrested including a chemical engineer from Agra…#agranews

आगरालीक्स…नशीली दवाओं के बड़े इंटरनेशनल नेटवर्क का पर्दाफाश. आगरा का केमिकल इंजीनियर...

देश दुनिया

VIP darshan facility stopped for New Year in Khatu Shyam, 15 lakh Shyam devotees expected to arrive….#khatushyam

आगरालीक्स…नये साल पर खाटू श्याम में 15 लाख श्याम भक्तों के पहुंचने...

देश दुनिया

Agra News: Magician Akhilesh Jaiswal from Agra performed his art at Rashtrapati Bhavan…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जादूगर अखिलेश जैसवाल ने राष्ट्रपति भवन में किया अपनी कला...

देश दुनिया

Video News: 16-year-old national basketball player dies after pole falls on him during practice

आगरालीक्स…सिस्टम नींद से जागा नहीं और नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हमेशा के लिए...

error: Content is protected !!