मथुरालीक्स….आगरा दिल्ली हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक के पहिये में फंसा युवक एक किलोमीटर तक घिसटता रहा, पति पत्नी की मौत।

रविवार सुबह आगरा दिल्ली हाईवे पर मथुरा के केसी कला से होडल की तरफ हाईवे पर जा रहे बाइक सवार दंपती को ट्रक ने चपेट में ले लिया। बाइक सवार युवक ट्रक के पहिये में फंस गया, बताया जा रहा है कि युवक एक किलोमीटर तक ट्रक के साथ घसीटता हुआ चला गया। स्थानीय लोगों ने भी शोर मचाया। एक किलोमीटर बाद युवक ट्रक के पहिये से अलग हुआ।
हादसे में दंपती मौत
हाईवे पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक हादसे में पति पत्नी की मौत हो गई, पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पति पत्नी के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
सांकेतिक फोटो