मथुरालीक्स…सनातन एकता यात्रा में शामिल हुई शिल्पा शेट्टी. राजपाल यादव भी धीरेंद्र शास्त्री के साथ दिखे…
7 नवंबर से दिल्ली से शुरू हुई धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा मथुरा में कल पहुुंच गई. शुक्रवार को यह यात्रा अपने अगले पड़ाव छाता पर पहुंच गई. यात्रा में आज राजा भैया और फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता राजपाल यादव भी पहुंचे. इस पदयात्रा में इन दोनों कलाकारों की उपिस्थति ने यात्रा को एक नया आयाम दिया और आम जनता के बीच उत्साह पैदा किया.
शिल्पा शेट्टी और राजपाल यादव ने बाबा बागेश्वर के प्रवचनों और आध्यात्मिक संदेशों को भी सुना. दोनों कलाकारों ने सनातन धर्म के प्रति अपनी गहरी आस्था व्यक्त की. यात्रा के दोरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शाास्त्री की तबीयत कुछ खराब हो गई. वो जमीन पर लेट गए. चिकित्सकों ने बताया कि लगातार चलने से उनके फेफड़ों में धूल भर गई है.
छाता में पदयात्री करेंगे रात्रि विश्राम
कोसीकलां से शुक्रवार को यह यात्रा अपने अगले पड़ाव छाता में पहुंच गई. इस दौरान आगरा दिलली हाइवे पूरी तरह से तिरंगा और भगवान ध्वजों से पटा हुआ नजर आया. पदयात्रियों का उत्साह देखते ही बन रहा है. छाता में भोजन ग्रहण करने के बाद पदयात्री रात्रि विश्राम गांव बिठौली में करेंगे.
16 को आएंगे फिल्मी कलाकार
यात्रा का समापन 16 नवंबर को बांकेबिहारी मंदिर में ध्वजा चढ़ाने के साथ ही हागा. इस दौरान फिल्म अभिनेता संजय दत्त और अनुपम खेर भी आएंगे.