मथुरालीक्स…कार में 5400 का पेट्रोल भरवाया और बिना पेमेंट दिए भाग गया ड्राइवर. पंपकर्मियों के उड़ गए होश. सीसीटीवी से पहचान में जुटी पुलिस
आगरा मंडल के मथुरा जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. थाना छाता अंतर्गत एक पेट्रोल पंप पर कार चालक बिना पेमेंट किए पेट्रोल डलवाकर भाग गया. उसने 5400 रुपये का पेट्रोल भरवाया था. शिकायत के बाद पुलिस सीसीटीवी के आधार पर उसकी पहचान में जुटी है.घटना सोमवार सुबह की है. अकबरपुर स्थित द्विवेदी पेट्रोल पंप पर सुबह करीब साढ़े 6 बजे एक कार आकर रुकी. चालक ने 5400 रुपये का तेल डलवाया.जैसे ही सेल्समैन ने भुगतान के लिए हाथ बढ़ाया, शातिर चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई और मौके से फरार हो गया. अचानक हुए इस घटनाक्रम से पेट्रोल पंप कर्मियों में हड़कंप मच गया. सूचना पर केडी पुलिस चौकी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की है सीसीटीवी के आधार पर कार का नंबर चेक किया जा रहा है.