आगरालीक्स…आगरा नगर निगम में 10 पार्षद मनोनीत. राज्यपाल की अनुमति के बाद प्रमुख सचिव ने जारी की नामित पार्षदों की सूची…जानिए इनके नाम
आगरा नगर निगम में प्रदेश सरकार ने 10 पार्षदों का मनोनयन किया है. प्रदेश की राज्यपाल की अनुमति से प्रमुख सचिव पी गुरुप्रसाद ने नामित पार्षदों की सूची जारी की है.नामित पार्षदों की सूची
सूची के अनुसार दिल्ली गेट गोपेश्वर मंडल से संजय राय, उत्तर विधानसभा से अमित अग्रवाल पारुल,आवास विकास कॉलोनी से सुषमा जैन, बड़ा उखर्रा शमसाबाद रोड से जितेंद्र सविता, जोगीपाड़ा शाहगंज से सुनील कर्मचंदानी, नावकी सराय से पंकज सिकरवार, गैलाना कैलाश मंडल से धर्मवीर सिंह सिकरवार, सौरभ नगर देहतोरा रेाड से नीतीश भारद्वाज, छलेसर से हरिओम बघेल और कुतुलपुर ईदगाह से राहुल वाल्मीकि शामिल हैं.
