मथुरालीक्स….मथुरा में पति को सामने देख महिला यमुना में कूदी. बचाने के लिए भांजा भी कूद गया.
आगरा मंडल के मथुरा जिले में पति से नाराज एक महिला यमुना नदी में कूद गई. वहां मौजूद उसका भांजा भी मामी को बचाने के लिए कूद गया. पुलिस और स्थानीय लोगों ने दोनों को नदी से बाहर निाकला. दोनों गंभीर रूप से घायल हैं आगरा के अस्पताल में भर्ती हैं. बताया जाता है कि महिला किसी बात से पति से नाराज थी जिसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया.महिला के पति मुकेश ने बताया कि शनिवार को किसी बात पर पत्नी से कहासुनी हो गई थी. रविवार सुबह वह रोज की तरह काम चला गया. उसके जाने के बाद बेटियों ने फोन पर सूचना दी कि मां घर पर नहीं है. इस पर मुकेश और उसका बेटा रवि दोनों ही खोजबीन में लग गए. महिला ने अपने बेटे से फोन पर कहा कि यमुना किनारे आकर अपना फोन ले जाए. इस पर मुकेश अपने भांजे विष्णु के साथ पानी गांव पुल पर पहुंचे. पति को देखते ही महिला यमुना में कूद गई. इधर मामी को यमुना में कूदता देख भांजा विष्णु भी यमुना में कूद गया.
स्थानीय लोगों की मदद से वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों को नदी से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सौ शैया अस्पताल पहुंचाया.यहां उसे उन्हें आगरा रेफर किया गया है.