मथुरालीक्स…गुरु पूर्णिमा पर प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लेने पहुंचे हजारों भक्त. ढाई किमी का रास्ता फूलों से सजाया. संत की एक झलक पाने को आतुर दिखे भक्त..राधे—राधे के लगे जयकारे
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी. आलम ये था कि ढाई किलोमीटर के रासते पर एक लाख के करीब भक्त मौजूद रहे. रास्तों के दोनों तरफ खड़े भक्त संत प्रेमानंद महाराज की एक झलक पाने को आतुर थे. संत प्रेमानंद महाराज जैसे ही पदयात्रा करते हुए निकले भक्त् राधे—रोध और श्री हरिवंश की जयजयकार करने लगे.संत प्रेमानंद महाराज सुबह चार बजे अपने निवास श्री कृष्ण्णम शरणम सोसाइटी से पदयात्रा के लिए निकले. रास्ता ढोल नगाड़े और उमरू की धुन से गुंजायमान हो गया. सबसे आगे महिलाएं कलश लेकर चल रही थीं. फुलों से रास्ता सजाया गया था.