आगरालीक्स…आगरा की दीवानी कचहरी में आई महिला को मदद का भरोसा देकर किया रेप. धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया. आरोपी जलालुद्दीन अरेस्ट, खुद को बताया था वकील..देखें वीडियो
आगरा की दीवानी कोर्ट में केस के सिलसिले में आई महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर और मदद का भरोसा दिलाकर खुद को वकील बताने वाले आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया. यही नहीं एक बार दुष्कर्म करने के बाद वो लगातार असलाह के बल पर महिला से रेप करता रहा. महिला की ओर से बीती 4 जुलाई को थाना शाहगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद पुलिस ने आज आरोपी वकील को अरेस्ट कर लिया.जानिए क्या है मामला
पुलिस के अनुसार जुलाई- 2019 में महिला का अपने भाईयों के साथ विवाद होने के कारण वह दीवानी कचहरी गयी, वहां पर उसकी मुलाकात जलालुद्दीन नामक व्यक्ति से हुई. जिसने अपने आप के अधिवक्ता बताया और मदद करने का भरोसा दिया. वादिया ने भरोसा कर जलालुद्दीन को अपनी समस्या बताई और जलालुद्दीन के सम्पर्क में रही । सितम्बर-2019 में जलालुद्दीन वादिया को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और हथियार के बल पर वादिया के साथ जबरन दुष्कर्म किया एवं बदनाम करने की धमकी दी, बदनामी की धमकी देकर जलालुद्दीन द्वारा कई बार प्रार्थिया के घर आकर दुष्कर्म किया गया तथा धर्म परिवर्तन व निकाह कलमा पढ़ने का दबाव बनाने लगा, 01 जनवरी को वादिया पर चाकू से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया.
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
जलालुद्दीन पुत्र स्व ० सिराजुद्दीन निवासी सगीर फातिमा गर्ल्स इण्टर कॉलेज परिसर थाना नाई की मंडी, आगरा हाल निवासी- बगीची विन्दाभगत थाना ताजगंज, आगरा।