आगरालीक्स…केदारनाथ में बड़ा हादसा टला. हेलीकॉप्टर की हाइवे पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग. अटकी रहीं सवार यात्रियों की सांसें
रुद्रप्रयाग के बडासू में केदारनाथ के लिए जा रहे एक हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई जिसके चलते उसकी हाइवे पर सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस दौरान हेलीकॉप्टर में सवार यात्रियों की सांसें अटक गईं. हालांकि पायलट की समझदारी से सभी यात्रियों को सुरक्षित लैंड करा दिया गया.सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया. हेलीकॉप्टर ने बडासू हेलीपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी. इसमें पांच यात्री, पायलट और सह पायलट सवार थे. उड़ान के समय में ही तकनीकी खराबी की जानकारी हुई जिसके बाद पायल ने हेलीकॉप्टर को लेकर सिरसी उड़ान भरते समय हेलीपैड के अलावा सड़कर पर एहतियातन लैंडिंग की.