मथुरालीक्स…मथुरा में दो सगे भाइयों की हत्या. ग्राम प्रधान सहित पांच पर मुकदमा दर्ज. हंगामे के कारण 36 घंटे बाद हुआ दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार
आगरा मंडल के मथुरा जिले में सनसनीखेज खबर सामने आई है. थाना फरह क्षेत्र के गांव धर्मपुरा नहर पर दो सगे भाइयों को रविवार रात लाठी डंडे और सरिया से बुरी तरह पीटा गया. बुरी तरह से जख्मी दोनों भाइयों को परिजन अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने एक को कुछ ही घंटे में मृत घोषित कर दिया तो वहीं सोमवार को दूसरे भाई ने दम तोड़ दिया. दो सगे भाइयों की मौत से एक तरफ जहां परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं परिजनों ने ग्राम प्रधान सहित पांच के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 36 घंटे तक हंगामा किया. पुलिस के समझाने के बाद मंगलवार दोपहर दोनों का अंतिम संस्कर किया गया.गांव पीलूआ सादिकपुर के मजरा नगला बंजारा में बच्चर सिंह परिवार के साथ दो साल से गोवर्धन की छोटी परिक्रमा के पंचमुखी क्षेत्र में रहते हैं. बच्चन सिंह के तीन बेटे हैं जिनमें बड़े का नाम साहब सिंह, दूसरे का नाम तिलक सिंह और तीसरे बेटे का नाम विनोद है. दोनेां भाई मेहंदी लगाने का का करते थे. तिलक सिंह के एक बेटा और दो बेटियां हैं जबकि विनोद सिंह की दो बेटियां हैं.
परिजनों के अनुसार रविवार रात उनके दोनों बेटै तिलक सिंह और विनोद गांव पहुंचे थे. उनके घर पर बिजली नहीं आ रही थी. इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान ताराचंद को कॉल करके सही कराने की बात कही जिस पर ग्राम प्रधान काफी नाराज हो गया. इसके बाद दोनों में विवाद हुआ. इससे पहले पिछली दीपावली पर भी ग्राम प्रधान के साथ झगड़ा हुआ था जिसकी खुन्नस प्रधान पक्ष मानता था.इसके बाद दोनों भाई सरूरपुर नहर पहुंचे. जहां से पुलिस को कॉल् गई कि नहर पर एक्सीडेंट हुआ है. पीआरवी पहुंची तो विनोद ओर तिलक नहर के नीचे बाइक सहित गिरे मिले. बाइक पर रगड़ के निशान थे. सूचना पर परिजन आ गए और नहर के नीचे फंसे दोनों भाइयों को निकाला. जिसके बाद अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने तिलक को मृत घोषित कर दिया वहीं सोमवार दोपहर को विनोद ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. पिता ने बताया कि रविवार रात को दोनेां बेटों को प्रधान ताराचंद और उसके साथी लाठी डंडों सरियों से बुरी तरह पीटा. पिता के आरोप पर दोनेां शवों को पोस्टमार्टम कराया. इधर सोमवार को जब दोनों भाइयों का शव गांव पहुंचा तो आक्रोशित परिजनों व लोगों ने कार्रवाई की मांग की. मंगलवार को मृतक भाइयों के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार न करने पर अड़े रहे. पुलिस ने कार्रवाई का भरोसा दिया जिसके बाद दोपहर एक बजे दोनेां का अंतिम संस्कार किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.