मथुरालीक्स…वीडियो देखें, हाइवे पर चलती स्कूल बस में भड़की आग. 38 छात्र थे सवार. पल भर में ही आग का गोला बनी. जानें कैसे बची बच्चों की जान
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र में बरेली हाइवे पर बुधवार दोपहर को एक स्कूली बस में भीषण आग लग गई. बस में 38 स्कूली बच्चे सवार थे. पल भर में ही बस आग का गोला बन गई लेकिन वहां मौजूद एसआई की सतर्कता से बड़ा हादसा होने से बच गया और सभी बच्चों को आग की चपेट में आने से पहले ही निकाल लिया गया. इसके कुछ ही पल में आग पूरी तरह से जलकर राख हो गई. पुलिस ने बच्चों को दूसरे वाहन से घर भिजवाया.इंटर की परीक्षा देकर स्कूल बस से लौट रहे थे बच्चे
यह स्कूल बस बलदेव पब्लिक स्कूल की थी. बस सीबीएसई इंटर की परीक्षा देकर केंद्रीय विद्यालय मथुरा से बच्चों को लेकर लौट रही थी. बस में कुल 38 बच्चे सवार थे. रिफाइनरी के बाद गां के पास बरेली हाइवे पर बस चढ़ गई. तीन किलोमीटर आगे अचानक बस के पिछले हिस्से में धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग लग गई.
बस के पीछे मांट थाने के एसआई सत्येंद्र सिंह चल रहे थे. उन्होंने खतरे को भांप लिया और बिन देर किए अपनी कार को बस के आगे लगाया और बस को रुकवाकर तुरंत सभी बच्चों को बस से सुरक्षित निकाला. तब तक आग पीछे से और ज्यादा भड़क चुकी थी. सूचना अग्निशनम को दी गई लेकिन तब तक आग ने पूरी तरह से बस को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान हाइवे से गुजर रहे अन्य वाहनों के पहिये भी थम गए. दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से खाक हो चुकी थी. पुलिस ने दूसरे वाहनों से बच्चों को उनके घर भिजवाया. आग को लेकर बच्चों के चेहरों पर भी दहशत छा गई.