Wednesday , 22 July 2026
Home बिगलीक्स Agra News: 38 year old patient Ilio-SMA Bypass in SNMC, Agra by CTVS Dr. Susheel Singhal #Agranews
बिगलीक्स

Agra News: 38 year old patient Ilio-SMA Bypass in SNMC, Agra by CTVS Dr. Susheel Singhal #Agranews

444

आगरालीक्स …Agra News: आगरा के एसएन में मरीज की छोटी आंत को खून की सप्लाई करने वाली नस में ब्लॉकेज होने पर सीटीवीएस डॉ. सुशील सिंघल ने की बाईपास, बची जान। ( Agra News: 38 year old patient Ilio-SMA Bypass in SNMC, Agra by CTVS Dr. Susheel Singhal #Agranews)


आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में कोसी मथुरा निवासी 38 वर्षीय राजेंद्र शर्मा दिखाने के लिए पहुंचे, वह खाने की ठेल लगाते हैं। उन्हें पिछले 2 वर्षों से असहनीय पेट दर्द से जूझ रहे थे। हालत इतनी खराब हो गई थी कि जैसे ही वे कुछ खाते, पेट में तेज दर्द शुरू हो जाता। धीरे-धीरे उन्होंने खाना लगभग छोड़ दिया और उनका वजन 30 किलो तक घट गया। इलाज के लिए उन्होंने मथुरा, आगरा और दिल्ली के कई अस्पतालों में भटकते हुए करीब 3-4 लाख रुपये खर्च कर दिए, लेकिन कहीं भी राहत नहीं मिली।


आंत को खून की सप्लाई करने वाली नस में मिली 99 प्रतिशत ब्लॉकेज
एसएन मेडिकल कॉलेज में राजेंद्र शर्मा की सीटी एंजियोग्राफी कराई गई। एंजियोग्राफी में छोटी आंत को खून पहुंचाने वाली मुख्य नली (SMA – सुपीरियर मेसेन्टेरिक आर्टरी) में 99% खतरनाक ब्लॉकेज था। यह स्थिति जानलेवा थी और कभी भी आंतों में गैंग्रीन बन सकता था। गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट ने मरीज को सीटीवीएस विभाग में रेफर कर दिया। मरीज लीवर संक्रमण से पीड़ित था।


कृत्रिम नस से की गई बाईपास
इसके बावजूद, कार्डिओथोरेसिक वैस्कुलर सर्जन डॉ. सुशील सिंघल ने टीम के साथ पेट खोलकर पैर की नली (इलियक आर्टरी) से कृत्रिम नस (ePTFE 6mm) के जरिए SMA तक Ilio-SMA Bypass बनाया गया, जिससे छोटी आंतों में तुरंत रक्त प्रवाह बहाल हो गया।सर्जरी के बाद मरीज को अब खाना खाने पर कोई दर्द नहीं होता। सर्जरी टीम में डॉ. सुशील सिंघल (MCh CTVS), डॉ. शिव, डॉ. शुभांशु अग्रवाल
,डॉ. अपूर्व मित्तल, डॉ. अतिहर्ष मोहन, डॉ. प्रभा, डॉ. साइमा, डॉ. जसलीन रहे।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एसएन मेडिकल कॉलेज की सुपरस्पेशियलिटी विंग में अब मरीजों की अत्याधुनिक तकनीकों से जटिल सर्जरी की जा रही हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!