आगरालीक्स…उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक परिषद की जनपदीय चुनाव की बैठक हुई. 6 पदों पर संपन्न कराया चुनाव.
दीप इंटर कॉलेज पर हुई बैठक
आज उत्तर प्रदेश विद्यालय प्रबंधक परिषद आगरा जनपद की जनपदीय चुनाव की बैठक मंडल कार्यालय आगरा दीप इंटर कॉलेज पर आयोजित हुई बैठक में सैकड़ों प्रबंधकों ने भाग लिया और संगठन के समक्ष अपनी विचारधारा को रखा. आगामी वर्ष 2021 के जिला कार्यकारिणी और शहर कार्यकारिणी का चुनाव सभी ने मिलकर सर्वसहमति से संपन्न कराया. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक वीर सिंह चौहान द्वारा की गई.
6 पदों पर संपन्न कराया चुनाव
बैठक में प्रदेश महासचिव आरडी शुक्ला द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी के समक्ष चुनाव अधिकारी नवल सिंह सिनसिनवार, गजेंद्र सिंह परमार और योगेश शर्मा द्वारा सर्व सहमति से चुने गए नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष शिव शंकर यादव, जिला महासचिव सत्यदेव उपाध्याय ,जिला संगठन मंत्री श्रीनिवास यादव, शहर अध्यक्ष मनोज पाराशर ,शहर महासचिव गौरव शर्मा ,शहर संगठन मंत्री कुलदीप सिंह का नाम सामने आया सभी प्रबंधकों ने सर्व सहमति से संगठन के 6 पदों पर चुनाव संपन्न कराया. नवनिर्वाचित पदाधिकारी 7 दिन के अंदर अपनी जिला व शहर की कार्यकारिणी बनाकर प्रदेश कार्यकारिणी को सौंपेंगे और एक माह के अंदर आगरा जनपद के 15 ब्लॉको में, ब्लॉक स्तर पर संगठन की कार्यकारिणी बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे. संगठन में आज सभी प्रबंधकों की समस्याओं को भी सुना गया शिक्षा विभाग में व्याप्त बेसिक और माध्यमिक के कार्यालयों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर भी संगठन ने कहा किसी भी प्रबंधक का कोई शोषण होता है तो संगठन को अवगत कराएं संगठन उस पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई करेगा. दोषी कर्मचारी अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सरकार के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी.
ये रहे उपस्थित
बैठक का संचालन देवेंद्र यादव द्वारा किया गया बैठक में मुख्य रूप से श्रीमती रानी राधा रानी गुप्ता , अतेंद्र मलिक, रमेश यादव ,कमल सिंह राजपूत, जगन सिंह राणा ,वकील अहमद ,मनीष जैन, भोले सिंह, शैलेंद्र वशिष्ठ, रूपकिशोर दीक्षित, बृज किशोर दुबे, हेमंत गुप्ता, राजकुमार झा ,श्यामवीर सिंह झा,श्यामवीर सिंह भारंगर, राजेंद्र प्रसाद उपाध्याय ,रविंद्र सिंह चौधरी, विनोद राठौर ,मनोज कुमार, दुर्ग पाल सिंह , संतोष सिंह, यतेंद्र पाल सिंह ,वीरेश यादव, सुबोध कुमार शर्मा ,अशोक कुमार, सोनवीर नौहवार, राधेश्याम ,रामेश्वर ,कृपाल सिंह यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सभी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर हार्दिक शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की कि भविष्य में प्रबंध हितों में निष्पक्ष और साफ स्वच्छ कार्य करते रहेंगे.