
आगरालीक्स…… मिलावट और अधोमानक उत्पादों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। प्रतिष्ठित उत्पादों से लेकर स्थानीय स्तर पर तैयार हो रहे उत्पाद के सैंपल पफेल हो रहे हैं। यहां तक कि दवाएं भी सब स्टैंडर्ड बनाई जा रही हैं। आगरा के सिकंदरा इंडस्टियल एरिया स्थित विटठल फार्मेस्यूटिकल लिमिटेड की दवा इन्फेरिड ओजेड ओफलोक्सासिन, ओर्निडाजोल के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। गवर्नमेंट लैब लखनऊ में सैंपल पफेल हो गए। इससे पहले भी सैंपल फेल हो चुके हैं। औषधि निरीक्षक रमेश चंद्र का कहना है कि विटठल फार्मेस्यूटिकल ने दवा निर्माण का लाइसेंस सरेंडकर कर दिया है और दवा निर्माण फैक्ट्री बंद कर दी है।
Leave a comment