मेरठलीक्स ….स्वीमिंग पूल में युवक की गोली मारकर हत्या, सनसनीखेज मर्डर का वीडियो आया सामने।
मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित स्वीमिंग पूल में मंगलवार को सनसनीखेज हत्या ने होश उड़ा दिए। स्वीमिंग पूल में 25 साल का अरशद नहाने के लिए गया था, यहां बिलाल भी नहाने के लिए आया था। दोनों पर ही कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। अरशद हिस्ट्री शीटर से, अरशद और बिलाल के बीच विवाद बढ़ता चला गया। ( : History Sheeter murdered in swimming pool in gang war in Meerut )
बिलाल ने तमंचा निकाला और अरशद की कनपटी के पास ले जाकर चला दिया
स्वीमिंग पूल में विवाद के बाद दोनों पक्षों के समर्थक एक दूसरे को अलग करा रहे थे, इसी दौरान बिलाल ने तमंचा निकाला और अरशद की कनपटी पर ले जाकर तमंचा चला दिया। कनपटी पर गोली लगते ही बिलाल नीचे गिए गया, उसकी मौत हो गई।
पुलिस तलाश में जुटी
मेरठ पुलिस का कहना है कि अरशद और बिलाल के बीच विवाद के बाद बिलाल ने गोली मार दी। अरशद नौचंदी का हिस्ट्री शीटर है और 18 मुकदमे दर्ज हैं। हत्या करने वाले बिलाल पर भी मुकदमे दर्ज हैं। बिलाल को अरेस्ट करने के लिए टीमें गठित की गई हैं।