पटनालीक्स..तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार एक ही फ्लाइट में आगे-पीछे बैठकर दिल्ली रवाना। मुस्कराते हुए नजर आए।
आगे-पीछे की सीट पर मुस्कराते नजर आए
लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब दोनों गठबंधनों ने आगे की रणनीति बनाने के लिए बुधवार शाम दिल्ली में बैठक होनी है। एनडीए की बैठक जहां प्रधानमंत्री आवास पर होगी। इंडिया गठबंधन की बैठक कांग्रेस अध्यक्ष की अध्यक्षता में होगी।
सीएम और नेता प्रतिपक्ष को एक ही फ्लाइट मिली
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत राज्य के तमाम प्रमुख दलों के नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर विमान से दिल्ली रवाना हुए। इसी विमान से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी दिल्ली रवनान हुए। इन दोनों के अलावा लोजपा प्रमुख चिराग पासवान, हम प्रमुख जीतनराम मांझी और कई नेता आज दिल्ली पहुंच रहे हैं।