
केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र और प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह फेयर का उद्घाटन करेंगे। काउंसिल फॉर लेदर एक्सपोर्ट चेयरमैन पद्मश्री रफीक अहमद उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। मेक इन इंडिया के मंत्र से आगरा दुनिया भर के बड़े जूता निर्माताओं के लिए निवेश की जगह बन सकता है। क्वालिटी के बूते आगरा में निर्मित लेदर फुटवियर यूरोप के देशों में छाया हुआ है।
यूरोप के स्टोरों पर 25 फीसदी जूते आगरा के
यूरोप के हर स्टोर में 25 फीसदी जूते आगरा में बने हुए डिस्प्ले हो रहे हैं। कंपोनेंट्स की वैरायटी ने जूते को पूरी तरह से बदल दिया है। अब आयात महज 10 फीसदी रह गया है। किसी भी ब्रांड के लिए आगरा जूता बना सकता है। यूरोपीय मंदी के बाद भी इस साल 252 स्टाल और 191 कंपनियां आई हैं। मशीनरी में इटली, चीन की कंपनियां हैं तो ताइवान, स्पेन, फ्रांस के निर्माता अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं।
मीट एक आगरा एक नजर
252
स्टाल लगेंगे मीट एट आगरा में
191
कंपनियां ले रही हैं हिस्सा
2007
में शुरू हुआ था फेयर
1500
करोड़ रुपये के सौदे संभव
Leave a comment