Friday , 5 December 2025
Home agraleaks Beware! urinating in public places attract fine in Agra
agraleaks

Beware! urinating in public places attract fine in Agra

uri
आगरालीक्स…..
स्मार्ट सिटी बनने जा रहे आगरा में खुले में पेशाब करने पर जुर्माना लगेगा, ऐसा करते पाए जाने पर सफाई इंस्पेक्टर 100 रुपये की स्लिप काट दी जाएगी। शासन के इस प्रस्ताव को नगर निगम कार्यकारिणी ने संशोधन के साथ पास कर दिया है। बडा सवाल यह भी है कि कई जगहों पर पब्लिक टॉयलेट नहीं बने हैं, यहां किसी कोने में लोग पेशाब करते हैं, उनके लिए क्या विकल्प हो सकते हैं।
नगर निगम में गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक में सदस्यों के प्रस्ताव के अलावा शासन के दो प्रस्ताव भी रखे गए। इसमें से एक खुले में लघुशंका करने पर 50 रुपये जुर्माना वसूलने का था। कार्यकारिणी ने इस धनराशि को 100 रुपये करने का सुझाव दिया। चर्चा के बाद इसे मंजूर कर लिया गया। उपनगर आयुक्त अनिल कुमार के अनुसार, जुर्माना वसूलने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्रों के सफाई इंस्पेक्टरों को दी जाएगी। इसेे जल्द लागू कर दिया जाएगा।
निगम उठाएगा भवन निर्माण का मलबा
शासन की तरफ से दूसरा प्रस्ताव था कि भवन निर्माण के दौरान जो व्यक्ति इसका मलबा सड़क किनारे डालेगा, उसे उठाने के लिए नगर निगम प्रति ट्रैैक्टर ढाई हजार और प्रति ट्रक पांच हजार रुपये लेगा। मगर, कार्यकारिणी के सदस्यों ने प्रति ट्रैक्टर हजार रुपये और प्रति ट्रक दो हजार रुपये के संशोधन के साथ इसे मंजूरी दी। इसके अलावा सिंधी बाजार में सड़क किनारे रखे खोखो को हटाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

agraleaks

Agra News: SNMC, Agra Saturday OPD schedule#Agra

आगरालीक्स : आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में आज शनिवार को कार्डियोलॉजिस्ट,...

agraleaks

Agra Video News: A 5-year-old boy fell into a 40-foot-deep well in Kirawali. Rescue operations are underway…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली में 5 साल का बच्चा 40 फुट गहरे कुएं...

agraleaks

Agra News: St. Peters School emerged as the overall champion at the 15th National Wonder Kid Competition of Brain O Brain…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ब्रेन ओ ब्रेन के 15वें नेशनल वंडर किड कंपटीशन में...

agraleaks

Agra News: The proclamation of ‘Janata Raja’ resonated in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गूंजा ‘जाणता राजा’ का उद्घोष: कोविंद ने की तारीफ, 200...

error: Content is protected !!