Thursday , 4 June 2026
Home आगरा Meet these toppers from Agra, Firozabad, Mathura, Mainpuri. Will know that talent is not dependent on anyone…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Meet these toppers from Agra, Firozabad, Mathura, Mainpuri. Will know that talent is not dependent on anyone…#agranews

237

आगरालीक्स…आगरा, फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी के इन टॉपर्स को जानेंगे तो पाएंगे प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. कोई रिक्शा चालक का बेटा तो कोई मजदूर का…

कहते हैं कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती. अगर लक्ष्य को साधेंगे और मेहनत करेंगे तो सफलता झक मारकर आएगी ही. आगरा,​ फिरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी के जिन बच्चों ने आज यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है, उनमें कोई रिक्शा चालक का बेटा है तो किसी बेटी के पिता कारखाने में मजदूरी करते हैं. किसी टॉपर के पिता माला बनाने का काम करते हैं तो कोई

अमन ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है

रिक्शा चालक के बेटे ने किया मैनपुरी टॉप
सबसे पहले बात करते हैं मैनपुरी के नगला मंगली के रहने वाले अमन की. अमन ने यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉप किया है. अमन के पिता रिक्शा चालक एलकार सिंह हैं. आज बेटे ने जब जिला टॉप किया और इसकी जानकारी एलकार सिंह को हुई तो खुशी में छाती फूल गई. ये खुशी ऐसे ही नहीं मिली थी, इसके लिए उन्होंने मेहनत करके अपने पसीने की एक—एक बूंद खर्च की है और अपने बेटे को पढ़ाया है. अमन जब तीन साल का था तब उसकी मां की मृत्यु हो गई थी. ऐसे में पिता एलकार ने अमन के साथ बड़ी बेटी छाया और छोटी बेटी रेनू के पालन पोषण में मजदूरी की और रिक्शा चलाया. पिता के साथ मां का प्रेम भी दिया. पिता का सपना था कि एक दिन उनका बेटा नाम रोशन करेगा और आज उस सपने को बेटे ने हकीकत का रूप दिया है. पूरा जिला आज टॉपर अमन की बात कर रहा है.

मथुरा के कृष्णा ने यूपी में तीसरा स्थान हासिल किया है और मथुरा जिला टॉप किया है

तुलसी माला बनाने वाले का बेटा मथुरा का टॉपर कृष्णा
अब बात करते हैं मथुरा जिले की. कृष्ण नगरी का रहने वाला कृष्णा ने यूपी बोर्ड के 10वीं की परीक्षा में न सिर्फ जिला टॉप किया है बल्कि वह उत्तर प्रदेश में टॉप थ्री में तीसरे पॉजीशन पर आया है. परखम स्थित बीकेजीएस इंटर कॉलेज का छात्र कृष्णा को 600 में से 586 अंक मिले हैं और उसने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है. कृष्णा का परिवार भी शहर से दूर एक गांव में साधारण परिवार है. पिता बंटी झा तुलसी की माला पिरोने का काम करते हैं. घर के एक कोने में ही उनका यह काम चलता है. कृष्णा के माता पिता के अलावा उसकी बड़ी बहन दिव्या भी है जो कि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है. घर में न तो टीवी और और न ही कोई एंड्रॉयड फोन. पिता के पास कीपैड मोबाइल है जिस पर बात हो जाती है. आज जब रिजल्ट निकला तो कृष्णा अपने पड़ोसी के एंड्रॉयड फोन में रिजल्ट देखने गया. रिजल्ट देखा और अच्छे नंबर देखे तो वह खुश हो गया लेकिन अनजान था कि उसने प्रदेश में तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया है. जब इसकी जानकारी हुई तो उसने यह बात पिता और मां को बताई. तुलसी की माला पिरो रहे पिता के खुशी में आंसू निकल आए.

फिरोजाबाद से कारखाने में मजदूरी करने वाले राजीव कुमार की बेटी कीर्ति ने टॉप किया है

​कारखाने में मजदूरी करने वाले की बेटी ने किया फिरोजाबाद टॉप
यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट में फिरोजाबाद से कारखाने में मजदूरी करने वाले राजीव कुमार की बेटी कीर्ति ने टॉप किया है. 96.40 प्रतिशत अंक मिले हैं उसे. बेटी जिला टॉपर बनी है जब खबर मिली तो उस समय पिता कारखाने में मजदूरी कर रहे थे. ये खबर फोन पर सूनकर उन्होंने सबसे पहले कारखाने में अपने साथियों को मिठाई बांटी. शिकोहाबाद के शांतिनगर खेड़ा मोहलला के रहने वाले है राजीव कुमार. खुद परेशानियां झेल लेते हैं लेकिन बेटी कीर्ति को स्टेशन रोड स्थित राज कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ा रहे हैं. घर पर मां नीरज देवी भी पढ़ाई का ख्याल रखती हैं. कीर्ति का बड़ा भाई रवि भी बीएड की पढ़ाई कर रहा है.

12वीं में प्रदेश में 10वां और आगरा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली किट्टू जैन

बस कंडक्टर की बेटी ने किया आगरा टॉप
यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 12वीं में प्रदेश में 10वां और आगरा में पहला स्थान प्राप्त करने वाली किट्टू जैन डौकी गांव की रहने वाली हैं. पिता यूपी रोडवेज में कंडक्टर हैं और मां गृहणी. किट्टू की दोनों बड़ी बहनें भी स्कूल टॉपर रही हैं. घर में पढ़ाई का माहौल शुरू से था. ऐसे में मम्मी पापा के साथ बहनों ने भी पूरा सपोर्ट किया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

error: Content is protected !!