आगरालीक्स…आगरा के वृद्धाश्रम में गूंजे राम नाम के जयकारे. हरि बोल सेवा समिति ने स्थापना दिवस पर सुंदर कांड पाठ और वृद्धों का किया सम्मान.
हरि बोल सेवा समिति के 12वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में रामलाल वृद्धाश्रम में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसमें वृद्धाश्रम के सभी बुजर्गो ओर हरि बोल सेवा समिति सदस्यों ने भाग लिया। समिति की संस्थापिका ममता सिंघल ने बताया कि इस अवसर पर सभी वृद्ध माता पिता को शॉल-श्रीफल पुष्प मालाओं से सम्मानित किया गया तथा वस्त्र भेंट किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय वर्मा ने बताया कि सभी नवीन पदाधिकारियों को पद ग्रहण भी कराया गया, उसके पश्चात सभी बुजर्ग माता पिता को महाप्रसादी ग्रहण करायी गयी।

मुख्य अतिथि सुरेश चंद गर्ग, कार्यक्रम संयोजक विनय वर्मा, रामप्रकाश अग्रवाल ज्वेलर्स, मुरारी प्रसाद अग्रवाल एकता बिल्डर्स, अंकुश मंगल, वीना अग्रवाल, तरुण अग्रवाल संरक्षक, गोपाल दास अग्रवाल (अतिथि), आदर्श नंदन गुप्ता, कमला देवी अग्रवाल, महामंत्री विक्की गर्ग, मोहन अग्रवाल कोषाध्यक्ष, हरेश पंजवानी मंत्री, शिव प्रसाद शर्मा अध्य्क्ष रामलाल वृद्धाश्रम, Adv. राहुल नंदवंशी, रामगोपाल, रोहित अग्रवाल, रविन्द्र जैन, अर्चना अग्रवाल (संरक्षक), गुंजन अग्रवाल (महामंत्री), अल्पना गर्ग (कोषध्यक्ष) बबली जैन, नीतू गर्ग (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) राजकुमारी, मीना, आशा गर्ग, शालिनी, रंजना, दीपिका, यशिका, पूजा, राधा, वीना, बबली, नीता, संतोष, सावित्री, गायत्री, बॉबी, भावना, स्वेता, नेहा आदि मौजूद रहे।