Saturday , 15 March 2025
Home टॉप न्यूज़ Melting and cold wave increased cold in Agra, Maximum temperature dropped
टॉप न्यूज़बिगलीक्स

Melting and cold wave increased cold in Agra, Maximum temperature dropped

आगरालीक्स…गलन और शीतलहर ने बढाई ठंड. सामान्य से 5 डिग्री तक गिरा अधिकतम तापमान. घना कोहरा और बारिश की भी आशंका

सुबह छाया रहा कोहरा, नहीं निकली धूप
ताजनगरी में एक बार फिर मौसम में अचानक परिवर्तन आया है. अधिकतम तापमान जो अभी तक सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चल रहा था, शुक्रवार को गलनभरी सर्दी से लोग कंपकंपाते हुए दिखाई दिए. सुबह से ही ताजनगरी में कोहरा छाया हुआ था. शुक्रवार सुबह जबरदस्त कोहरा छाया जिससे दृश्यता बहुत कम हो गयी. इसके बाद बादल छा गए. सूर्य देव के दर्शन न होने से लोगों को सुबह गलन और ठिठुरन का अहसास हुआ. शीतहलर फिर से चलने के कारण तापमान में गिरावट आ गयी है और दिन में भी सर्दी बढ़ गयी है.

शुक्रवार सुबह जबरदस्त कोहरा छाया जिससे दृश्यता बहुत कम हो गयी

ये रहा तापमान
शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 17.7 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री रहा. आज रात भी बौछारें और बारिश पड़ने की संभावना व्यक्त की गयी है. बारिश होने के कारण हालांकि तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं होगी और यह आधी रात बाद 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. सर्द हवाएं रात में भी चलते रहने की संभावना व्यक्त की गयी है. जहां तक अगले दिन यानी शनिवार के मौसम का सवाल है तो कल भी आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा अधिकतम तापमान 22 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Three died in road accident, Pregnant & four other injured#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में सड़क हादसे में तीन की मौत, गर्भवती...

बिगलीक्स

Video News : ATS, Agra Unit arrest 45 year old Ravindra Kumar for leaking information to Pak ISI agent Neha, Honeytrap#Lucknow

लखनऊलीक्स,.. वीडियो न्यूज,.. आगरा से पाकिस्तान की आईएसआई एजेंट नेहा से दोस्ती...

बिगलीक्स

TCS Manager Death Case Agra Video: Manav Sharma today 29th Birthday, Mother in Law & Sister in law arrest, Wife Nikita absconding#Agra

आगरालीक्स …Manav Sharma Birthday Today : आज मानव शर्मा का 29 वां...

बिगलीक्स

Agra News : Eight new PG Diploma course in DBRAU, Agra #Agra

आगरालीक्स..Agra News : आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में अब आठ...

error: Content is protected !!