Thursday , 4 June 2026
Home बिगलीक्स Members of Hindu outfits clash with cops in Agra
बिगलीक्स

Members of Hindu outfits clash with cops in Agra

484

आगरालीक्स …आगरा में पुलिस और हिंदूवादी संगठन आमने सामने आए, पुलिस ने लाठी चार्ज किया, हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने दरोगा की बाइक में आग लगाई, हवालात तोडने की कोशिश।
आगरा के फतेहपुर सीकरी में गुरुवार रात सब्जी विक्रेता मुवीन और रिजवान के साथ तेहरा जौतना के साथ मारपीट हो गई थी, इस मामले में पुलिस ने हिंदूवादी नेता सागर, मूला, ओमी टीकरी, विक्रांत, सचिन, विष्णु, पिंटू व रवि के खिलाफ जान लेवा हमला और डकैती की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया था। इसके विरोध में शनिवार सुबह से फतेहपुर सीकरी थाने पर चल रहा था .
मुकदमे के विरोध में हिंदूवादी नेताओं ने थाने का घेराव किया था। उनकी मांग थी कि इंस्पेक्टर फतेहपुरसीकरी विनोद कुमार यादव को निलंबित किया जाए। हिंदूवादियों के खिलाफ दर्ज मुकदमा खारिज हो। उनकी तहरीर पर सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा लिखा जाए। एसपी देहात मंशाराम, एसडीएम निधि गुप्ता, सीओ रविकांत पाराशर से हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की वार्ता बेनतीजा होने परभीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया। पुलिस और हिंदूवादियों आमने-सामने आ गए। थाने पर पथराव हुआ। पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे बाजार में भगदड़ मच गई। आधा दर्जन हिंदूवादियों को पकड़कर हवालात में ठूंस दिया। माहौल गर्माने पर डीएम और एसएसपी को मौके पर पहुंचना पड़ा।
थाना सदर की हवालात तोडने की कोशिश
पुलिस हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को अरेस्ट कर सदर थाने ले आई, यहां रात को अपने साथियों को छुडाने के लिए कार्यकर्ता पहुंच गए। हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झडप हुई, कार्यकर्ताओं ने दरोगा की पिस्टल छीन ली और हवालात तोडकर कार्यकर्ताओं को निकालने की कोशिश की। उन्हें पुलिस ने खदेडा, कार्यकर्ताओं ने दरोगा की बाइक में आग लगा दी, इससे मामला गर्मा गया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: FASTEST 51 ROBOTIC SURGERIES IN 60 DAYS by Dr. Shwetank Prakash

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के वरिष्ठ रोबोटिक, लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. श्वेतांक प्रकाश ने...

बिगलीक्स

Fire break out in Hospital ICU in Muzaffarpur Bihar

मुजफ्फरपुरलीक्स वीडियो न्यूज दिल्ली के होटल के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra Police raid in hotel, 7 gambler arrested, Video

आगरालीक्स वीडियो न्यूज आगरा के होटल में कमरा नंबर 302 में पुलिस...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में तीन दिन बादल छाने के साथ बारिश...

error: Content is protected !!