Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Scarf row: Hinduwadi workers protest with saffron scarf in Tajmahal
बिगलीक्स

Scarf row: Hinduwadi workers protest with saffron scarf in Tajmahal

109

आगरालीक्स… आगरा में हिंदूवादी संगठन पुलिस के रोकने के बाद भी ताजमहल के अंदर पहुंच गए। उन्होंने ताजमहल के अंदर भगवा दुपटटा लहराया, इसके बाद पफोटो भी कराए।
20 अप्रैल को सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2017 की प्रतिभागी ताजमहल देखने पहुंची थी, गर्मी के चलते दो मॉडल भगवा दुपट्टा ओढ़े थी। उनके दुपटटे को उतरवा लिया था। इसके विरोध में शनिवार को हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। सुबह हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पाठक प्रेस पर बैरियर लगाकर रोक लिया। दोपहर में कार्यकर्ता ताजमहल के अंदर दुपटटा लेकर पहुंच गए। वहां प्रदर्शन किया और भगवा दुपटटा लहराया।

20 अप्रैल को मॉडल से उतरवाया दुपटटा
ताजमहल का दीदार करने आईं 34 देशों की मॉडल को गेट पर रोक लिया गया, इसमें से दो मॉडल गर्मी में भगवा दुपट्टा ओढ़े थी,नियमों का हवाला देकर इनके दुपट्टे गेट पर ही रखवा लिए गए।
दिल्ली में आयोजित हो रहे सुपर मॉडल इंटरनेशनल 2017 में भाग लेने आईं 34 देशों की 46 मॉडल्स ने बुधवार को ताजमहल का दीदार करने पहुंची। इसमें अमेरिका, नीदरलैंड, श्रीलंका, जापान, चीन, ऑस्ट्रेलिया समेत कई देशों की इन सुंदरियों शामिल थीं।
पर्यटन पुलिस के अधिकारी सुंदरियों की सुरक्षा में तैनात थे। पूर्वी गेट से सुंदरियों के प्रवेश करने के बाद सीआईएसएफ द्वारा उनकी चेकिंग की गई, इसमें दो सुंदरियां भगवा रंग का दुपट्टा ओढ़े हुए थी। गाइड ने उनसे दुपट्टों को उतारकर रखने के लिए कह दिया। पूछने पर बताया कि इस तरह की चीजें ताजमहल पर प्रतिबंधित हैं। चेकिंग के दौरान कुछ बैगों में झंडे भी मिले। उन्हें भी अंदर ले जाने से मना कर दिया गया। सुदंरियों की टी शर्ट पर भी किसी कंपनी का नाम लिखा था। इस पर भी आपत्ति जताई गई। पर्यटन पुलिस के अधिकारी सुशांत गौर ने मीडिया को बताया कि चेकिंग के दौरान ही भगवा रंग के दुपट्टों को गेट पर रखवा दिया गया

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!