आगरालीक्स ….आगरा के एक होटल में महिला कर्मचारी से अभद्रता और छेड़छाड़, पुलिस जांच में जुटी।
आगरा के बिचपुरी मार्ग थाना जगदीशपुरा में जेआर पैलेस होटल है। होटल के संचालक सत्येंद्र प्रकाश का आरोप है कि शुक्रवार दोपहर में 15 16 युवक होटल में आए। उन्होंने काउंटर पर बैठी महिला कर्मचारी से अभद्रता की, इसके बाद कमरों की तलाशी लेने लगे।

महिला कर्मचारी से की छेड़छाड़
आरोप है कि युवक कमरों की तलाशी लेने लगे, महिला कर्मचारी ने इसका विरोध किया। आरोप है कि महिला कर्मचारी के विरोध करने पर युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। काउंटर में रखे 14 हजार रुपये निकाल ले गए। कर्मचारियों ने होटल संचालक को जानकारी दी, उनकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। इंस्पेक्टर प्रवींद्र कुमार सिंह का मीडिया से कहना है कि होटल मालिक की तहरीर पर जांच की जा रही है।