आगरालीक्स…स्मार्ट फोन बनने वाली स्वदेशी निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स ने आज माइक्रोमैक्स इन नोट वन के दो स्टोरेज वैरीयेंट बिक्री के लिए लांच किए हैं. पहले इन स्मार्ट फोन को बीती 26 नवंबर को पेश किया जाना था लेकिन लॉजिस्टिक में देरी के कारण स्थगित कर दिया गया है.
10,999 रुपये कीमत का यह स्मार्ट फोन आज से ई—कॉमर्स बेवसाइट िफ्लपकार्ट पर स्टोरेज वेरियेंट है. बेस वेरियंट में 64 जीबी की आंतरिक स्टोरेज दी गई है जबकि टॉप वेरियेंट में 128 जीबी का स्टोरेज है. यह दो रंगों, हरा और सफेद में उपलब्ध है. इस फोन को अमेरिकन एक्सप्रेस कार्ड के जरिए फ्लैट डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है.
फोन की खूबियां
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच एचडी प्लस डिस्प्ले दी गई है जो मीडिया टेक हैलो जी 85 प्रोसेसर पर चलता है. इस फोन में चार रियर कैमरे हैं जिसमें प्राइमरी लेंस 48 मेंगा पिक्सल का है, दूसरा 5 मेगापिक्सल का वाइट एंगल लैंस है जबकि तीसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है. चौथे कैमरे के रूप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है. 16 मेगा पिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है. फोन की बैटरी 5000 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है.