आगरालीक्स.. आगरा में मिनी लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे समाप्त हो जाएगा, अभी क्या खुला है और क्या बंद है।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लगा हुआ है। बाजार बंद हैं, मॉल नहीं खुले हैं। मिनी लॉक डाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा, इस दौरान बेवजह बाहर निकलने पर रोक है। जगह जगह बैरियर लगाकर चैकिंग की जा रही है।
मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानें खुलीं
आगरा में मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद हैं, हॉस्पिटल खुले हुए हैं। ऐसे में मेडिकल स्टोर भी खोलने की अनुमति है। इसके साथ ही शराब की दुकानें भी खुली हुई हैं।
मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानें खुलीं
आगरा में मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद हैं, हॉस्पिटल खुले हुए हैं। ऐसे में मेडिकल स्टोर भी खोलने की अनुमति है। इसके साथ ही शराब की दुकानें भी खुली हुई हैं।
कोरोना पॉजिटिव की संख्या पहुंची 2290
आगरा में मार्च में सबसे पहले कोरोना के केस आए थे, अगस्त में कोरोना के केस तेजी से बढे। आगरा में अभी तक 2290 लोगों में कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। कोरोना पॉजिटिव 102 मरीजों की मौत हुई है। 339 मरीज भर्ती हैं, इनका इलाज चल रहा है।