आगरालीक्स…(Agra News 18th July) आगरा में दिनदहाड़े सडक पर दौडती कार को ओवरटेक कर जिप्सी सवार तीन युवकों ने मारी गोली, युवक की मौत।
आगरा में रविवार को थाना चित्राहाट के बाह,इटावा मार्ग पर पारना मोड़, कमालपुरा पर स्विफ्ट कार को जिप्सी सवार तीन युवकों ने ओवरटेक किया और एक के बाद एक कई गोली चला दी। इससे कार अनिंयत्रित होकर गडढे में गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।
कार सवार की मौत
सुबह बाह,इटावा मार्ग पर गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, पुलिस ने गडढे में गिरी स्विफ्ट कार से युवक को बाहर निकाला, उसे अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। युवक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।