आगरालीक्स .(Agra News 18th July).आगरा में मणप्पुरम के ऑफिस से 19 किलो सोना लूटने वाला बदमाश नोएडा में एक कंपनी में मार्केटिंग का काम कर रहा था, जीपीएस की मदद से पुलिस ने पकडे बदमाश दो की मौत।
आगरा में शनिवार दोपहर में 2 15 बजे बदमाशों ने मणप्पुरम के कमला नगर स्थित ऑफिस में कर्मचारियों को बंधक 19 किलो सोना और 6 लाख कैश लूट लिया था। पुलिस ने दो घंटे बाद ही मनीष पांडेय निवासी जैननगर थाना उत्तर फीरोजाबाद व निर्दोष कुमार निवासी कनहरा कबरई थाना मटसेना फिरोजाबाद को पुलिस मुठभेड में पकड लिया था, इन दोनों की रात को मौत हो गई। पुलिस ने 50 फीसद सोना भी बदमाशों से रिकवर कर लिया है।
नोएडा में कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव था निर्दोष
दोनों बदमाशों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए, रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे निर्दोष के पिता ने बताया कि उनका बेटा नोएडा में एक कंपनी में मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव था, उन्हें नहीं पता वह किस तरह इस घटना में शामिल हो गया। निर्दोष की शादी नहीं हुई है। जबकि मनीष पांडे की शादी हो चुकी है, उसके बच्चे भी हैं।
गोल्ड बॉक्स में लगे थे जीपीएस, उसी से पकडे गए बदमाश
शनिवार दोपहर में बदमाशों ने मणप्पुरम के ऑफिस से 12 बॉक्स लूटे थे, इनमें 19 किलो सोना रखा हुआ था, इन 12 बॉक्स में से 10 बॉक्स में जीपीएस लगा था। वारदात के बाद पुलिस ने कंपनी के मुख्यालय में संपर्क किया, उन्होंने जीपीएस की आईडी और पासवर्ड पुलिस को बता दिया, जीपीएस के माध्यम से पुलिस को बदमाशों की लोकेशन एत्मादपुर के पास मिली, पुलिस बदमाशों के पीछे लग गई। एत्मादपुर से खंदौली रोड पर एक मेडिकल स्टोर पर बदमाश रुके, पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। मुठभेड में निर्दोष और मनीष घायल हो गए रात को मौत हो गई।