आगरालीक्स …आगरा के एक डॉक्टर परेशान हैं, उनका शादी के लिए रिश्ता तय होता है, युवती को एक शख्स फोन करता है और रिश्ता टूट जाता है। यह चौथी बार है जब डॉक्टर का रिश्ता हुआ है उसे तोडने के लिए एक शख्स से युवती को फोन कर दिया। डॉक्टर ने आगरा की साइबर सेल में शिकायत की है, साइबर सेल मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर का छह महीने पहले रिश्ता तय हुआ। उनकी मंगेतर पर एक फोन आया, उसने अपनी पहचान नहीं बताई, मंगेतर से डॉक्टर के बारे में गलत बातें कह दीं, उसने मंगेतर की ईमेल आईडी ले ली, इस पर उसने डॉक्टर की निजी जिंदगी से जुडी की कुछ चींजे भेज दी, इससे डॉक्टर का रिश्ता टूट गया, डॉक्टर ने गंभीरता से नहीं लिया।
दूसरा रिश्ता और तीसरा रिश्ता भी टूटा
डॉक्टर का दूसरी बारउत्तराखंड की युवती से रिश्ता तय हुआ। इस बार भी मंगेतर को काल करके डाक्टर के बारे में उलटा सीधा बोल दिया। एक बार फिर डाक्टर का रिश्ता टूट गया। तीसरी बार भी ऐसा किया गया। इस बार तो हद हो गई। उसने यह भी कहा कि डाक्टर की दो बार शादी टूट चुकी है।
चौथी बार गुपचुप रिश्ता, मंगेतर पर पहुंच गया फोन
छह महीने में तीन रिश्ते टूटने के बाद डॉक्टर ने चौथा रिश्ता गुपचुप तरीके से किया, यह भी उस फोन करने वाले को पता चल गया। उसने रिश्ता तोडने के लिए डॉक्टर की मंगेतर को फोन किया। इससे डाक्टर और उनका परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। फोन करने वाले का मोबाइल नंबर लिया है। उनका कहना है कि आखिर ऐसा कौन सा व्यक्ति है, जो उनकी शादी नहीं होने दे रहा है। साइबर सेल प्रभारी अमित कुमार का कहना है डाक्टर की ओर से शिकायत आई है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर दिया है। इसकी डिटेल निकलवाई जा रही है।